Breaking
9 Jul 2026, Thu

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों ने भीड़ से बचाया

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक बड़ा हंगामा देखने को मिला, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक प्रदर्शन के दौरान हमला हो गया। यह घटना तब हुई जब दीपके अपने समर्थकों के कंधों पर सवार होकर भीड़ के बीच से मंच की ओर जा रहे थे।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने दीपके का गमछा खींचा और उन्हें कई बार थप्पड़ मारे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें करीब चार बार थप्पड़ मारे गए और नीचे खींचने की भी कोशिश की गई। इस दौरान वहां मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें घेरकर बचाने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया, जब CJP समर्थकों ने पलटवार करते हुए हमलावर व्यक्ति को घेर लिया। वीडियो में दीपके खुद भीड़ को शांत करने और हमलावर के साथ मारपीट न करने की अपील करते नजर आए।क्या है मामला?यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया था। CJP का आरोप है कि NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी प्रमुख परीक्षाओं के आयोजन में गड़बड़ियां हुई हैं, और इसके लिए शिक्षा मंत्रालय जिम्मेदार है। पार्टी इसे छात्रों और बेरोजगार युवाओं के अधिकारों के लिए “शांतिपूर्ण संवैधानिक आंदोलन” बता रही है।बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत मई 2026 में हुई थी, जब भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से की गई थी। इसी टिप्पणी के विरोध में अभिजीत दीपके ने इस पार्टी की शुरुआत “Voice of the Lazy & Unemployed” टैगलाइन के साथ की थी।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्थिति अचानक बेकाबू हो गई थी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है या नहीं, और न ही किसी के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब CJP का यह आंदोलन देशभर के छात्रों और युवाओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, और हाल के दिनों में इसे सोशल मीडिया पर काफी समर्थन भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *